HapurNewsUttar Pradesh
उफनती गंगा में नाव पर स्टंटबाजी करते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में दो युवकों का गंगा में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बरसात के बीच गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में दो युवकों ने नाव की छत पर खड़े होकर स्टंट बाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक
तेज बहाव में संतुलन बनाने का प्रयास किया।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।












