उपला चोरी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट व पथराव, आधा दर्जन लोग घायल

उपला चोरी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट व पथराव, आधा दर्जन लोग घायल
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में उपला चोरी को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हो गई। जिससे 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव काठीखेड़ा निवासी सुरेंद्र के उपले पिछले कई दिनों से चोरी हो रहे थे। शुक्रवार गांव सलाई का एक युवक उपले चुरा रहा है। सुरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट होने से काफी ग्रामीण घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।












