ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद में चुनाव करवानें को लेकर प्रदेशाध्यक्ष को भेजा पत्र

हापुड़। जनपद हापुड़ में जिला एवं ब्लाक इकाई कालातीत होने कारण चुनाव कराए जाने एवम शिक्षकों से ली गयी सदस्यता शुल्क को जमा न कराए जाने को लेकर प्रदेशाध्यक्ष को पत्र भेजा हैं।

भेजें पत्र में कहा गया कि जनपद हापुड़ के ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव अगस्त 2017 में हुए थे। नियमानुसार वर्तमान ब्लॉक एवं जिला इकाई अगस्त 2020 में ही कालातीत हो चुकी है। इस संबंध में आपको पूर्व में भी ब्लॉक में सदस्यता हेतु वार्षिक शुल्क रसीदें काटी गई थी।

उन्होंने कहा कि जिला इकाई को निर्देशित करें कि सभी पात्र अध्यापकों को सदस्यता ग्रहण कराई जाए।निष्पक्ष एवं शुचिता पूर्ण चुनाव कराए जाने के लिए वर्तमान ब्लाक एवं जिला इकाई को कालातीत होने के कारण भंग कराया जाना अति आवश्यक है।
यहां यह भी अवगत कराया जाना आवश्यक है की शिक्षकों से जो वार्षिक सदस्यता शुल्क लिया गया है उसे प्रदेश पर जमा नही कराया गया हैं। यह शिक्षकों के पैसे का गबन और उनके साथ धोखा है।

उन्होंने यथाशीघ्र शिक्षकों से ली सदस्यता शुल्क धनराशि को प्रदेश पर जमा कराया जाएं। प्रदेश की निगरानी में शीघ्र ही ब्लॉक स्तरीय चुनाव कराए जाने की कृपा करें ताकि ब्लॉक स्तरीय नवीन इकाइयों का गठन किया जा सके।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page