उघमियों ने मनाया होली उत्सव, संगीत की धुन पर नृत्य कर जमकर मनाई होली , दी शुभकामनाएं

उघमियों ने मनाया होली उत्सव, संगीत की धुन पर नृत्य कर जमकर मनाई होली
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोशिएशन ने संयुक्त रूप से होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उघमियों ने जमकर नृत्य कर होली मनाते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
मेरठ रोड़ स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित चामुंडा पार्क मेंदेर रात उघमियों ने होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उघमियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शान्तुन सिंघल, राजेन्द्र गुप्ता आदि ने
होली पर सभी उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि होली के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाने पर जोर दिया।
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सचिव धीरज चुग सोनू ने कहा कि होली खुशी और रंगों का त्यौहार है। हम सबको मिल जुलकर इस पर्व का आनंद उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में मोदीनगर, गाजियाबाद आदि शहरों से भी आईआईए के उद्यमियों ने भाग लिया। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, धीरखेड़ा एसो. सचिव धीरज चुग सोनू ने सभी सदस्यों व अतिथियों का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस
इस मौके पर उघमी अतुल गोयल, प्रमोद गोयल, उद्यमी विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गोयल, संजीव अग्रवाल रविंद्रा, संजीव जुनेजा,मुद्रित बंसल, विभोर अग्रवाल , वैभव अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल रोशे, सतीश बंसल, हरीश ग्रोवर, सर्वेंद्र रस्तौगी, मनीष मक्खन, पंकज शर्मा, ललित अग्रवाल छावनी वाले, अशोक छारिया, अभिषेक मित्तल, रोमी सूरी संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, कपिल अरोड़ा, आदि मौजूद थे।












