HapurNewsUttar Pradesh
इलैक्ट्रोनिक की दुकान में तीन लाख रुपए की चोरी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित एक इलैक्ट्रोनिक की दुकान से चोरों ने तीन लाख रुपए का तांबा व नगदी चोरी कर ले गए।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी हसरत अली ने कोतवाली ने बताया कि वह क्षेत्र में स्याना चौराहे पर हाईवे किनारे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे। जहां दुकान का गेट क्षतिग्रस्त मिला। चोरों ने दुकान का गेट तोड़कर उसमें रखा करीब तीन लाख रुपये कीमत का तांबा और गल्ले में रखी दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












