News
इन हाउस कैफे में लगी भीषण आग,जलकर हुआ खाक, 20 लाख रुपए का नुक़सान

इन हाउस कैफे में लगी भीषण आग,जलकर हुआ खाक, 20 लाख रुपए का नुक़सान
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के हाईवे स्थित इन हाउस कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। जिससे पूरी दुकान जलकर स्वाहा हो गई। घटना से 20 लाख रुपए का नुक़सान हो गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा हाईवे स्थित डेकोरेशन व फेसिलिटी वाला इन हाउस कैफे जल में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे बीस लाख रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












