ATMS College of Education Menmoms
News

आसिफ अब्बासी बने एक दिन के चेयरमैन दिलाई गई शपथ :बाबूराम गिरी

आसिफ अब्बासी बने एक दिन के चेयरमैन दिलाई गई शपथ :बाबूराम गिरी
हापुड़।
आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अनोखी पहल करते हुए और मजदूरों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोहल्ला निवाजीपूरा निवासी एक मजदूर पेंटर आसिफ अब्बासी को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हे बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी के मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी व सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन मो दानिश कुरेशी व उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ फूलो की माला व नियुक्ति पत्र देकर नये चेयरमैन आसिफ अब्बासी का स्वागत अभिनंदन किया,
सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी ने कहा कि मजदूर भी हमारे समाज का हिस्सा है यह दानिश भाई व सोसायटी की बहुत अच्छी पहल है इससे मजदूरो का मनोबल बढ़ेगा,
अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर सर्वेश कुमारी ने मजदूर दिवस पर एक मजदूर को सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त होने पर कहां की यह सोसाइटी की बहुत ही अच्छी पहल है जिससे मजदूरों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ सम्मान मिलेगा और जनता में एक अच्छा संदेश जाएगा
सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2025 को सोसायटी की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 1 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरो का मनोबल बढ़ाने के लिए किसी मजदूर को एक दिन का सोसायटी का चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा इसी उपलक्ष में आज पुताई के कारीगर पेंटर आसिफ अब्बासी को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी का एक दिन का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हें सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत समस्त शक्तियां प्राप्त होगी,

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी, उप निरीक्षक अभिषेक यादव व चेयरमैन दानिश कुरैशी, कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, मौ अहमद, उप प्रबंधक वसी मोहम्मद, आकिब चौधरी, आरिफ त्यागी आदि उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page