ATMS College of Education Menmoms
News

आरोपः सत्ता की हनक में भाजपाइयों ने ढकी फ्लेक्स बोर्ड से पूर्व पीएम नेहरु की प्रतिमा ,बोर्ड ना हटानें पर भाजपाइयों के विरुद्ध हल्ला बोलेंगें कांग्रेसी


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह में भाजपाइयों द्वारा शहर में चारों द्वारा स्वागत के फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए, जिसमें अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा ढ़कनें पर कांगेसियों ने नाराजगी जताई और भाजपाइयों के खिलाफ हल्ला बोलनें की चेतावनी दी।

सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा हैं कि सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी हापुड़ आ रहे हैं जिनके स्वागत में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह शहर में फ्लैक्स बोर्ड लगाए हुए है। उन्होंने कहा हैं कि भाजपा के नेता सत्ता की हनक में ये भी भूल गए है कि जिस जगह उन्होंने फ्लैक्स बोर्ड लगाया हुआ हैं वहां आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थापित है। भाजपाईयों द्वारा लगवाए गए फ्लैक्स बोर्ड से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पूरी तरह से ढक गई हैं। भाजपाईयों की इस हरकत का कांग्रेस जन घोर विरोध करता है।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि वैसे तो आजकल नगरपालिका के द्वारा शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने का काम जोरों से चलाया जा रहा हैं वहीं सत्ता की हनक में भाजपा के लोग शहर में नवीन मंडी के बाहर लगे पीडब्ल्यूडी के साइन बोर्ड के उपर अपना शुभकामनाओं से भरा हुआ साइन बोर्ड लगवाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस जनों ने नेहरू प्रतिमा पर लगे भाजपा के फ्लैक्स बोर्ड को तुरंत हटवाने की मांग की हैं और कहा है कि अगर ये फ्लैक्स बोर्ड जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर भाजपाईयों के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। पूर्व विधायक गजराज सिंह,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,नरेश कुमार भाटी,विक्की शर्मा,गौरव गर्ग आदि कांग्रेस जनों ने भाजपा की इस हरकत पर कड़ा रोष व्यक्त किया हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page