अ.भा.युवा वैश्य महासम्मेलन ने डॉ.सुमन अग्रवाल सहित शिक्षिकाओं को किया सम्मानित, शिक्षक कभी भी अपने लिए नहीं जीता है:सचिन गोयल

अ.भा.युवा वैश्य महासम्मेलन ने डॉ.सुमन अग्रवाल सहित शिक्षिकाओं को किया सम्मानित, शिक्षक कभी भी अपने लिए नहीं जीता है:सचिन गोयल

हापुड़- अ.भा.युवा वैश्य महासम्मेलन द्वारा कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें शिक्षकों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के युवा जिलाध्यक्ष सचिन गोयल सर्राफ , कोषाध्यक्ष सजल अग्रवाल,उपाध्यक्ष प्रशांत बंसल सुमित अग्रवाल,मीडिया प्रभारी राहुल बंसल,आशीष मित्तल ने शिक्षक दिवस पर शिवा पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर सुमन अग्रवाल,नीतू नारंग,डी एस एस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सुनीता सैनी को शिक्षक दिवस पर सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
युवा जिलाध्यक्ष सचिन गोयल सर्राफ ने कहा कि शिक्षक कभी भी अपने लिए नहीं जीता है,वह सदैव दूसरों को शिक्षित करने में उनकी उन्नति करने में ही अपना जीवन समर्पित करता है। तभी वह समाज को प्रकाशित कर पाता है।
सचिव आशीष मित्तल व कोषाध्यक्ष सजल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती है,जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करती है। जिस प्रकार एक मोमबत्ती पूरे वातावरण को प्रकाशित करती है और अंत तक प्रकाशित ही करती रहती है ऐसी ही एक शिक्षक की यही कोशिश रहती है कि वो अपना बेस्ट हमेशा देता रहे।












