ATMS College of Education Menmoms
News

अस्पताल में डिलीवरी के बाद बेटा बताकर बेटी सौंपी, बच्चा बदलने का आरोप , डीएम से की शिकायत

अस्पताल में डिलीवरी के बाद बेटा बताकर बेटी सौंपी, बच्चा बदलने का आरोप , डीएम से की शिकायत

, हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक अस्पताल में गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद बेटा होने की जानकारी देने के बाद बेटी को सौंप दिया। परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और डीएम से शिकायत की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी निवासी सोनू गर्ग की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर 9 मार्च की सुबह उनको
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अखिल मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक ने ऑपरेशन के बाद उन्हें पुत्र जन्म की सूचना दी थी।

पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर की ओर से बेटे के जन्म की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों के अनुसार जब उन्होंने नवजात को देखा तो उसके जननांग पर पट्टी बंधी हुई थी। कुछ देर बाद जब बच्चे ने पेशाब किया, तो सोनू गर्ग की माता ने पट्टी हटाकर देखा, तो नवजात लड़का नहीं बल्कि लड़की है। यह देखकर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से इसकी शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की तो रजिस्टर में ओवरराइटिंग दिखाई दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसकी तस्वीरें भी अपने मोबाइल में सुरक्षित कर ली हैं।
इसके अलावा परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई, जिससे उनके संदेह और गहरे हो गए।

बुधवार को पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत डीएम को लिखित रूप में दी है और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि बच्चे की अदला-बदली हुई है तो उन्हें उनका असली बच्चा दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page