ATMS College of Education Menmoms
News

असामाजिक तत्वों ने दो बहनों के एडिट कर अश्लील फोटो घरों पर चिपकाएं, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी दो बहनों के फोटो को एडिट कर अश्लील पोस्टर बनाकर मौहल्ले व घरों में चस्पा कर दिए। पुलिस ने मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सिम्भावली के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहले जनपद मेरठ निवासी युवक से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण बेटी काफी समय से मायके में ही रह रही है। किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी दो बेटियों के फोटो सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से हासिल कर लिए। जिसके बाद आरोपी ने दोनों के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया।
आरोपी ने यह फोटो पहले दो जुलाई और उसके बाद सात जुलाई को उसके घर और गली में कई मकानों की दीवार पर लगा दिए। जिसके कारण उसकी और परिवार की काफी बदनामी हुई है।

पीड़ित ने दो युवकों पर संदेह व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की गरिमा का ठेस पहुंचने की धारा 79, 4, 6 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page