अव्यवस्थाओं को लेकर शिक्षक संगठनों ने खोला मोर्चा, 28 जुलाई से शुरू करेंगे धरना-प्रदर्शन

हापुड़ । जनपद हापुड़ के समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ की कार्यशैली के विरोध में दिनांक 28-7-2025 के अनिश्चितकालीन धरना -प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक में उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों का उत्पीडन कर भ्रष्टाचार करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों द्वारा कहा गया की बीएसए की खराब कार्यशैली से जनपद के शिक्षकों में आक्रोश है बीएसए द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। संगठनों ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एस सी एसटी संघ भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ आदि संगठनों से अशोक कुमार बिजेंद्र सिंह महेश कुमार नीरज चौधरी राशिद हुसैन दीपक अंशु सिद्धू दीपक अग्रवाल योगेश सैनी अमित भाटी बलराज अधाना अरूण हूण आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे












