ATMS College of Education Menmoms
News

अवैध संबंधों के चलते हुई थी सुशील की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

हापुड़।

कोतवाली पुलिस ने सुशील हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए कपूरपुर थाने के हिस्ट्रीशिटर और एक महिला सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के चलते योजनाबद्ध तरीके से सुशील की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक के कपड़े, तीन मोबाइल फोन, अंगोछा एक मोटरसाइकल बरामद की है।

थाना कपूरपुर क्षेत्र में 26 फरवरी को मृतक सुशील की बहन ने भाई के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 फरवरी को थाना कपूरपुर क्षेत्र में नहर में एक अज्ञात शव मिला था। जिसकी पहचान सुशील के रूप में हुई थी। इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि
पुलिस ने सुशील हत्याकांड का पर्दाफाश कर एक महिला सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णा से उसके अवैध संबंध थे। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी कपूरपुर थाने का हिस्ट्रीशिटर संजय से भी कृष्णा के अवैध संबंध हो गए थे। जिसका विरोध सुशील करने लगा। इस पर संजय व कृष्णा ने तीसरे साथी शेर सिंह के साथ मिलकर सुशील कुमार की हत्या करने की योजना बनाई योजना के अनुसार आरोपियों ने सुशील की अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर शव को इकलेडी नहर में फेंक दिया था एवं पहचान छिपाने के उद्देश्य से सुशील के कपड़े उताकर जंगल में फेंक दिये थे।

उन्होंने बताया कि सुशील हत्याकांड में ग्राम समाना निवासी हिस्ट्रीशिटर संजय ग्राम भोवापुर थाना पिलखुवा निवासी शेर सिहं व बसंत विहार पीतल नगरी थाना कटघरजनपद मुरादाबाद निवासी कृष्णा हैं। हिस्ट्रीशिटर संजय पर पांच, शेर सिंह पर विभिन्न थानों में तीन मुकदमें दर्ज हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page