ATMS College of Education Menmoms
News

अवैध रूप से प्रतिबंधित दंवाईयों को पश्चिम बंगाल ले जाते समय फरार हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपा

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम घुंघराले से हाफिजपुर पुलिस ने प्रतिबंध दवाइयां को अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जाने के एक आरोपी को दबोच कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की यह कार्यवाही तब की गई जब आरोपी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को चकमा देकर विदेश में रह रहे अपने भाई का ड्राइविंग लाइसेंस पकड़ा दिया और फरार हो गया था।जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव घुंघराला निवासी आरोपी बिलाल डासना के एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के गोदाम से ट्रक में माल लेकर पश्चिम बंगाल स्थित दीनापुर गया था । पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीच रास्ते में माल की सील खोलकर उसके बीच में प्रतिबंधित फैसीड्रिल सिरप भर दिए और चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे दबोच लिया । आरोपी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को सऊदी अरब में रह रहे अपने भाई शोएब का ड्राइविंग लाइसेंस पकड़ा दिया और चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में हाफिजपुर थाना क्षेत्र पहुंची किंतु वहां आरोपी नहीं मिला ।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी बिलाल को हिरासत में ले लिया और उसे पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page