ATMS College of Education Menmoms
News

अराजकतत्वों ने होलिका में लगाई आग, एफआईआर दर्ज

अराजकतत्वों ने होलिका में लगाई आग, एफआईआर दर्ज

हापुड़ । कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में कुछ असामाजिक तत्वों ने होलिका दहन के लिए एकत्र किए गए ईंधन में आग लगा दी।
घटना के बाद मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम प्रधान के सहयोग से उसी स्थान पर एक नई होलिका स्थापित करवाई। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page