अरमान हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

अरमान हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक शराब के ठेके के निकट एक कैंटीन पर अंडे के रुपये मांगने के विवाद में दो भाईयों पर कैंटीन संचालक पर चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने एठ हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी अरमान अपने चाचा गुलशेर के साथ
गांव में शराब के ठेके के पास एक कैंटीन चलाता था। दो दिन पूर्व दो सगे भाई अमन और आदिश कैंटीन पर अंडों के पैसे को लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, तो अमन और आदिश ने अरमान पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में हत्यारोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।












