ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

अपर जिला जज ने वृद्घाश्रम का निरीक्षण किया,वृद्धाश्रम निवासी प्रत्येक वृद्ध की विधिक समस्या का होगा निस्तारण:छाया शर्मा


हापुड़- यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशन व
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र कुमार प्रथम
के मार्गदर्शन में ग्राम दोयमी स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया,साथ ही
वहां विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
           गांव दोयमी स्थित वृद्घाश्रम में 30 वृद्ध पुरूष व 15 वृद्ध
महिलाएं रह रही है। निरीक्षण व विधिक जागरुकता शिविर के दौरान अपर जिला
जज छाया शर्मा द्वारा सभी वृद्धों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति
जागरुक किया गया। वृद्धों से खान-पान व स्वास्थ्य के संंबंध में पूछे
जाने पर बताया गया कि खान-पान समय से अच्छा  भोजन दिया जाता है,तथा
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिये माह में दो बार सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र हापुड़ से डॉक्टर को बुलाया जाता है। इसी दौरान एक वृद्ध जिबली
अहमद बीमार मिले,जिनको अलग रखा गया है,जिनका उपचार चल रहा है। इसी दौरान
वृद्ध व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि बिजली काफी समय के लिये चली जाती
है। इन्वर्टर उपलब्ध है,लेकिन खराब पड़ा हुआ है।
      इस अवसर पर वृद्धाश्रम की अधीक्षिका रीतिका शर्मा व प्रभारी
वृद्धाश्रम विनीत कुमार,अंकित कुमार व मुन्तियाज आदि उपस्थित रहे

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page