ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

अनिश्चितकालीन धरने को सपा,आप व फल,सब्जी मंडी आढ़तियों ने दिया धरने को समर्थन

हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर-
गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में ब्रजघाट टोल प्लाजा नगर पालिका सीमा से हटाने व तिगरी लठीरा गंगाजी पर पुल बनाने व बाईपास गढ़मुक्तेश्वर स्याना चौराहा पर निकाले जाने की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 25 वें दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी,आम आदमी पार्टी व फल,सब्जी मंडी आढ़तियों ने पत्र सौंपकर समर्थन दिया। साथ ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के नाम एसडीएम श्रीराम यादव को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें, कि जनपद की गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में गत 22 दिसंबर से कड़ाके की ठंड में समाज सेवी पंकज लोधी व अन्य द्वारा ब्रजघाट टोल हटाने,तिगरी लठीरा गंगाजी पुल बनाने व बाईपास गढ़मुक्तेश्वर स्याना चौराहा पर निकाले जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरने से विभिन्न सामाजिक संगठनों,किसान यूनियनों व राजनैतिक पार्टियों द्वारा समर्थन देने की घोषणा की जा चुकी है।
गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंचकर फल,सब्जी मंडी आढ़तियों व समाजवादी पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि समाजसेवियों की सभी उक्त मांगे जनहित में उचित है। उन्हें स्वीकार करना चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि समाज सेवियों द्वारा जनता के लिए कड़ाके की ठंड में जनता के लिए धरना दिया जा रहा है। इसलिए जनता को इसमें बढ़ चढक़र प्रतिभाग करना जरूरी है। उनकी सभी मांगे माने जाने योग्य है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष सोना सिंह ने कहा कि ब्रजघाट नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर का हिस्सा है। इसके बावजूद भी ब्रजघाट टोल प्लाजा गढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लगा है। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
फल सब्जी एवं फल मंडी संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल बंसल ने कहा कि ब्रजघाट बाईपास स्याना चौराहा पर निकाला जाना ही उचित है।
आप के जिलाध्यक्ष अनवर मलिक ने कहा कि आप कार्यकर्ता समाजसेवियों के साथ है।
इस अवसर पर अशोक कुमार,अखिल खान,राशिद,साजिद मौहम्मद,सरताज,राकेश कुमार,वकील मलिक,मसरूर आढ़ती,बबलू सहगल तेजवीर सिंह,रिहान सैफी,नगीना,बुलंद देवी,बबलू सहगल,जय सिंह राणा,अब्दुल कादिर,डा.हर्षवर्धन शर्मा,राजवीर शास्त्री आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page