HapurNewsUttar Pradesh
अनिश्चितकालीन धरना-13 दिन भी जारी, ब्रजघाट टोल हटाने व तिगरी गंगाजी पुल बनाने की मांग

,हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट टोल प्लाजा को नगर पालिका सीमा से हटाने को लेकर 12वीं दिन भी कडक़ड़ाती ठंड में समाजसेवियों का धरना गढ़ तहसील प्रांगण में जारी रहा।
पर्यावरण सेवा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह भारत के संयोजन में संगठन के कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में पहुंचे व पंकज लोधी द्वारा की जा रही बृजघाट टोल प्लाजा हटाने की ब्रजघाट बाईपास स्याना चौराहे पर निकाले जाने की एवं तीगरी पर पुल बनाए जाने की मांग का समर्थन किया एवं सभी मांगों को न्याय हित में बताते हुए घोषणा की की जनहित में किया जा रहे धरने को पर्यावरण सेवा समिति आर पार की लड़ाई में हमेशा साथ रहेगी।












