अधिवक्ता संजय मित्तल भाकियू भानु के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

1, पिलखुवा निवासी है वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मित्तल ।
2, समाज सेवा में देते है अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता ।
धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने दिशा में अहम कदम उठाते हुए हापुड़ जिला सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मित्तल को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की विचारधारा को देशभर में मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा, अधिवक्ता संजय मित्तल लंबे समय से किसानों और समाज के हितों के लिए सक्रिय हैं। हमें विश्वास है कि वे अपने
अनुभव और समर्पण से संगठन के अधिवक्ता प्रकोष्ठ को नई दिशा देंगे और किसानों की कानूनी लड़ाई को और मजबूती से लड़ने में अपना सर्वश्य योगदान देंगे । संजय मित्तल ने जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरे देश में संगठन के साथ अधिवक्ताओं को जोड़कर किसानों की आवाज को न्यायालयों तक पहुंचा परिणाम स्वरूप न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वही जिला हापुड़ कचहरी के साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके साथ किसान हित के लिए संघर्ष करने का आश्वासन
दिया ।
परिचय । परिचय वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार मित्तल ।












