अधिवक्ता के चैंबर में मीडिएशन की तारीख पर आए पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
कोर्ट में मीडिएशन की तारीख पर आएपिता-पुत्री पर पत्नी और उसके ससुर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात को आरोपियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब पिता-पुत्री अधिवक्ता के चैंबर में बैठे हुए थे। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा के गांव रोनी निवासी हेमराज सिंह न बताया कि जिसमें बताया गया है कि बीती 18 अक्टूबर को वह अपनी पुत्री समीक्षा के साथ मध्यस्था कोर्ट में मीडिएशन के लिए आया हुआ था।
मीडिएशन केंद्र के बाहर ही पत्नी रीनू और ससुर प्रेमचंद निवासी भीमनगर ने अधिवक्ता के साथ चैंबर पर आ गए थे। पुलिस और उनके अधिवक्ता के जाने के बाद दोनों चैंबर में घुस आए और पीड़ित हेमराज व पुत्री समीक्षा से मारपीट की।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












