ATMS College of Education Menmoms
News

अधिवक्ता की पत्नी का नहाते समय पड़ोसी ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

अधिवक्ता की पत्नी का नहाते समय पड़ोसी ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी अधिवक्ता की पत्नी को स्नान करते समय एक आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो बना ली। महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की।

और एक आरोपित को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

अधिवक्ता ने बताया कि गांव के पड़ोस में रहने वाला एक आरोपी शराब के नशे में रहता है और काफी समय से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसकी पत्नी को नहाते समय कपड़े बदलते हुए वीडियो बना लिया था।

वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था, यह कहते हुए कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित कर देगा और उसके परिवार को बदनाम करेगा। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अरुण, राजा व हीरालाल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें से एक आरोपी अरुण को गिरफ्तार किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page