ATMS College of Education Menmoms
News

अधिवक्ताओं ने गढ़ कोतवाल के विरुद्ध खोला मोर्चा, धरना प्रदर्शन कर कोतवाल व दरोगाओं के निलंबन की मांग

हापुड़ ‌ । गढ़मुक्तेश्वर में अधिवक्ताओं ने गढ़ कोतवाल के विरुद्ध दुर्व्यवहार व मामूली विवाद में दो अधिवक्ताओं को बंद कर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया तथा गढ़ कोतवाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन ना होनें तक कोर्ट के कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया।

बार रूम में बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की एक बैठक बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में गढ़ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पाण्डेय के वकीलों के प्रति अमर्यादित व अशोभनीय बर्ताव पर चर्चा की गई।

बैठक में वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गढ़ कोतवाल का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति बड़ा ही अपमानजनक है जो भी अधिवक्ता थाने जाता है तो गढ़ कोतवाल उसके साथ अभद्रत्ता बदत्तमीजी से पेश आता है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि अभी एक सप्ताह के अन्दर अन्दर गढ़ कोतवाल, एसआई विपिन कुमार, एसआई सुशील यादव व कांस्टेबल बिजेन्द्र बालियान ने जानबूझकर अधिवक्ता ललित वर्मा व अमित चौधरी को मामूली बात पर हवालात में बन्द कर उनके साथ गाली गलौंच हुए अपराधियों की तरह मारपीट की गई। जब साथी अधिवक्ता दोनों मामलों में गए तो गढ़ कोतवाल ने उनकी एक बात भी ना सुनी तथा बिना सुने ही थाने से भगा दिया। जिससे सभी अधिवक्ता क्षुब्ध हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक गढ़ कोतवाल विनोद कुमार पाण्डेय, एसआई विपिन कुमार, एसआई सुशील यादव व कांस्टेबल बिजेन्द्र बालियान का निलम्बन नही होता है तब तक सभी अधिवक्ता समस्त न्यायालों में न्यायिक कार्यों से पूरी तरह विरत रहेंगे आवश्यक कार्य भी बन्द रहेगा। इसके अलावा रजिर्सी दफतर पर तालाबन्दी की जाएगी तथा सी०ओ० कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौकें पर अध्यक्ष राजकुंवर चौहान, सचिव महताब अली , धर्मेन्द्र सिंह,सुनील सैनी, हरिशंकर राणा,प्रदीप यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page