HapurNewsUttar Pradesh
अतुल चोकड़ायत के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल ने की दिल्ली सीएम से मुलाकात, सुप्रीम कोर्ट में पटाखों के पक्ष में प्रभावी तरीके से पक्ष रखने का किया आग्रह

हापुड़।
आल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ फायर वर्क्स के महा मंत्री अतुल चोकड़ायत ने संगठन के प्रतिनिधी मंडल के साथ आज दिल्ली सचिवालय में मुख्य मंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री मती रेखा गुप्ता , क़ानून और न्याय मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के ही पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा से मिलकर आने वाली आठ तारीख को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार का पटाखों के पक्ष में प्रभावी तरीके से पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त करने का निवेदन किया जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार किया तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए ।












