ATMS College of Education Menmoms
News

अग्रवाल महासभा में उपकोषाध्यक्ष सहित दो के फार्म हुए निरस्त,21पदों व 25 सदस्य पदों सहित कुल 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख

हापुड़। महासभा के चुनाव में पदों पर 16 व कार्यकारिणी सदस्यों पर 26 प्रत्याशी मैदान में थे, परन्तु जांच के बाद एक उपकोषाध्यक्ष व एक कार्यकारिणी सदस्य का फार्म निरस्त कर दिया गया,जिस कारण कुल 40 पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य चुनाव मैदान में है। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि है‌
। दोनों गुटों की सहमति पर लेखा निरीक्षक पद पर सर्वसम्मति से विवेक गर्ग को चुना गया। 12 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 13 को नाम वापसी का कार्यक्रम रखा गया है।

चुनाव अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि दस व 11 फरवरी को नामांकन पत्र जमा करने का समय था। दोनों गुटों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा कराया है। लेखा निरीक्षक पद पर विवेक गर्ग एडवोकेट ने ही दो नामांकन पत्र जमा कराए हैं, ऐसे में इस पद पर निर्विरोध चयन हुआ है।, जबकि उपकोषाध्यक्ष के प्रत्याशी संदीप कुमार व कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंघल का फार्म गलती होने के कारण निरस्त दिया।जिससे पद व सदस्यों में कुल 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

बता दें कि तीन वर्ष में होने वाले इस चुनाव में 4671 मतदाता शामिल होंगे। प्रतिष्ठा के इस चुनाव में दोनों गुटों ने पूरा जोर लगा दिया है। पांच मार्च को मतदान और छह मार्च को मतगणना और परिणाम की घोषणा की जानी प्रस्तावित हैं। दोनों गुटों की तरफ से प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने लगे हैं। मतदान की तिथि तक चुनाव की सरगर्मी बनी रहेंगी, दोनों ही गुटों ने अपने-अपने पैनल के जीत का दावा किया है।

अग्रवंशी सेवा ग्रुप के पैनल प्रत्याशी

प्रधान पद पर संजय गर्ग (टिंबर व्यापारी), उप प्रधान पद पर संजय अग्रवाल (व्यापारी नेता), मंत्री पद पर अंकुर कंसल (लोहे वाले), उपमंत्री पद पर डॉ.अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर विमेश कुमार गोयल (गोयल धर्मकांटे वाले), उप कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु जैन, 14 सदस्य वाली समिति के लिए सौरव अग्रवाल (संतोष सर्जिकल), मोहित बंसल (जेल कैफे वाले), अनमोल गुप्ता (बीमे वाले), कीर्ति आजाद गुप्ता (आलू वाले), संतोष अग्रवाल (एलआईसी वाले), आरके गुप्ता (स्टेट बैंक वाले), राहुल बंसल (पत्रकार), मनीष सिंहल (ट्रांसपोर्ट ट्रक व्यवसायी), आशीष मित्तल (एसडीएम बर्तन वाले), दीपक बंसल वाले)।

अग्र बंधु सेवा ग्रुप के पैनल पर हुए नामांकन

प्रधान पद पर ललित अग्रवाल (छावनी वाले व्यापारी नेता), उप प्रधान पद पर भारत भूषण गोयल (दाल चावल वाले), मंत्री पद पर सुधीर गुप्ता (सम्राट प्लाईवुड वाले), उप मंत्री पद पर हिमांशु गोयल मोनू (भट्टे वाले), कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गोयल (लकड़ी वाले), उप कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गर्ग (नवीन कॉर्नर वाले) और 14 सदस्य समिति के लिए आशीष विजय गुप्ता (विजयंत वाले), अमित गोयल सिंपल, शुभम अग्रवाल (कृष्णा टिंबर), रोहित गर्ग (पदम नमक वाले), आशीष मित्तल (संस्कार), सौरभ मित्तल (सीसीटीवी वाले), गोपाल जिंदल (हिंदुस्तान टीवी वाले), राहुल कंसल दालमिल वाले), मनोज गुप्ता (स्टेशनरी वाले), शुभम गुप्ता (झाडू वाले), मधुर कंसल (युवा नेता), वरूण अग्रवाल (एलजी वाले), मुदित गोयल (बीजेपी), मुदित मोहन अग्रवाल, कपिल कुमार अग्रवाल (शिवम वाले) है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page