News
अग्निवीर की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अग्निवीर की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी व अग्निवीर सिपाही की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव कमालपुर निवासी जाकिर चौधरी के बेटे 2022 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
सोमवार को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक आने से उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों को सांत्वना देने के लिए लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। क्षेत्र वासियों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।












