अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन के सचिन गोयल जिलाध्यक्ष, आशीष मित्तल महामंत्री, सजल अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत, सदस्यों ने दी बंधाईयां

हापुड़।अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन जनपद हापुड़ वर्ष 25-26 के लिए जिला अध्यक्ष- सचिन गोयल , महामंत्री – आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष- सजल अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन की वर्ष 25-26 की नवीन कार्यकारिणी के स्वागत हेतु सोमवार २३ जून 2025 को सायं 7 बजे बैठक आयोजित की गई।
स्वागत समारोह को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, राहुल बंसल, प्रदीप गर्ग, सौरभ अग्रवाल, दीपक गर्ग, वैभव गुप्ता, मधुर कंसल, राहुल जिंदल, मुदित मोहन अग्रवाल, प्रिंस गोयल, प्रशांत बंसल, विकास मित्तल, करुण कंसल, गुंजित गर्ग, हर्षित अग्रवाल, नीरज गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों को भी अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी है।
सभी उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया।
नव निर्वाचित टीम ने सभी सदस्यों व साथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया तथा यह भी आश्वासन दिया कि टीम सदैव की भांति सभी के साथ मिलकर संगठन व समाज हित में सामाजिक कार्य करेगी।












