News
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा

हापुड़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, हापुड़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वर्ग आश्रम रोड आर्य कन्या पाठशाला के सामने ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया गया ।
इस अवसर पर सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश सिंघल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विजेन्द्र लोहे वाले व महिला मंडल अध्यक्ष रति अग्रवाल, मंत्री पारूल जिंदल, कोषाध्यक्ष सुहानी गोयल व रेनू अग्रवाल, आंचल, युक्ति, अंशु, रीना, बसु, पूजा, ऊषा, सोनिया, शिल्पी, मनीषा, सौम्या उपस्थित रहे












