ATMS College of Education Menmoms
News

अखिलेश राज में यूपी में अपराधियों द्वारा अपराध कर धन कमाना उघोग था-जेपी नड्डा ,हापुड़़ के स्वतंत्रता सैंनानियों को किया याद

हापुड़़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराधियों द्वारा अपराध कर धन कमाना एक उघोग बन गया था। जनता भी त्राहिमाम कर चुकी थी। योगी सरकार आते ही गुंडें माफिया जेल में थे और जनता सकून की जिंदगी जी रही हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां ब्रहमा देवी स्कूल में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुड़ें व माफियाओं का राज था। बहू बेटी ,व्यापारी आम आदमी सुरक्षित नहीं था,योगी सरकार आते ही सब गायब हो गए। आज प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित हैं। रोजगार के साधन हैं।

उन्होंने कहा कि सपा दंगें की राजनीति करती हैं। मुजफ्फरनगर, कैराना आदि अखिलेश सरकार की नाकामी का प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि सपा आंतकवादियों की मददगार हैं। जेल में बंद बाहुबली सपा की मदद से चुनाव मैदान में है। वो इन्हें विधानसभा में लानें की जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं,परन्तु सपा अपने इरादे में कभी कामयाब नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि हापुड़ की धरती क्रान्तिकारियों की धरती रही है। हापुड़़ के लोगों का देश की आजादी म़े महत्वपूर्ण स्थान रहा हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान शहीद हुए बलिदानियों को याद कय भावुक हो गए। उन्होंने प्रदेश व देश के विकास, सुरक्षा, रोजगार आदि के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जीतानें की अपील की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page