हिंदू नव वर्ष 2083 के आगमन पर 11 कुंडलीय महायज्ञ का हुआ आयोजन

हापुड़।
वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ इकाई द्वारा रविवार को हिंदू नव वर्ष 2083 के आगमन की पूर्व बेला पर 11 कुंडलीय महायज्ञ का आयोजन शीतला माता मंदिर आर्य कन्या पाठशाला के पीछे बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें सनातनी हिंदू परिवारों द्वारा सहभागिता की गई और साथ ही विश्व के मंगल की कामना के लिए यज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ का शुभारंभ डॉ विक्रान्त बंसल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यज्ञ में मंत्र उच्चारण गुरुकुल, ततारपुर से आए वेद पाठी पुरोहित जी द्वारा संपन्न कराया गया ।
वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ इकाई के संरक्षक श्री विशाल मित्तल जी द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम के कार्य क्षेत्र व किए जाने वाले कार्य जो वर्तमान में चल रहे हैं सभी पर प्रकाश डाला गया। यज्ञ में ब्रजेश जी (संरक्षक), विशाल मित्तल जी (संरक्षक), राकेश कबाड़ी जी, अमित गोयल (आशु) अध्यक्ष, आशुतोष रस्तौगी (महामंत्री), मुकुल वार्ष्णेय (मीडिया प्रभारी), सुनील सिंघल जी, पदम प्रकाश जी, अमित गुप्ता जी, अर्चित जी, सचिन जी, योगेश भारती जी व विजय मित्तल जी आदि उपस्थित रहे।












