हास्पिटल प्रशासन पर डिलीवरी के दौरान बेटा बदलकर बेटी देने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा, डीएनए टेस्ट की मांग, तहरीर दी

हास्पिटल प्रशासन पर डिलीवरी के दौरान बेटा बदलकर बेटी देने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा, डीएनए टेस्ट की मांग, तहरीर दी
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक निजी हास्पिटल में पत्नी की डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित शिवलोक कालोनी निवासी सोनू गर्ग ने बताया कि नौ मार्च की रात को उनकी गर्भवती पत्नी चंचल के दर्द होने पर डिलीवरी के लिए स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित अखिल मैमोरियल हास्पिटल में एडमिट करवाया था, जहां रात में आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था।
उन्होंने बताया कि चिकित्सक डॉ उमा शर्मा ने उन्हें बताया कि उनके बेटा हुआ है और मंगलवार को जब उनकी पत्नी को रूम में शिफ्ट किया गया, जिसमें बच्चा बेटा की जगह बेटी थी। जिसे देखकर परिजनों ने डाक्टर व स्टाफ से पूछताछ की गई,तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
मामले को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की महिला डॉक्टर और स्टाफ ने गंभीर लापरवाही बरती है।
महिला चिकित्सक डॉ.उमा शर्मा ने बताया कि महिला की डिलीवरी के बाद बेटी हुई है, एक स्टाफ की ग़लती से गलतफहमी हो गई, जबकि उन्होंने परिजनों को सारी सीसीटीवी फुटेज दिखा दी है और वो डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












