ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ निवासी कुंवर सलमान राणा बने भाकियू उत्थान के प्रदेश प्रवक्ता

हापुड़।

जनपद हापुड़ के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी छात्र नेता कुंवर सलमान राना द्वारा किसानों के अधिकारों के लिए किए गए कार्य को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन उत्थान ने कुंवर सलमान राना को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है।
मेरठ कॉलेज मेरठ से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले कुंवर सलमान राणा को छात्र राजनीति का धुरंधर खिलाड़ी एवं अच्छा रणनीतिकार माना जाता है । छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे कुंवर सलमान राणा पूर्व में कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं। कुंवर सलमान राना छात्रों और किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन उत्थान का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर कुंवर सलमान राणा ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरेंगे एवं भारतीय किसान यूनियन उत्थान द्वारा किसान हितों में किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कुंवर सलमान राणा को भारतीय किसान यूनियन का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ राजपूत राष्ट्रीय संरक्षक शाह मुस्तफा देहलवी राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिन खन्ना प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र अरवाज चौधरी, फरमान राणा, इकरार अहमद शाहन गाजी, उपेन्द्र शर्मा, अब्दुलरहमान, सद्दाम चौधरी, साजिद राजपूत, रिजवान राना, नाजिम एडवोकेट,अनस चौहान, प्रशांत ठाकुर, अब्दुल्ला राना, मौलाना नदीम आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page