ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप’ तुमने बीजेपी व योगी को वोट दिया है योगी जी से बनवाओ अपनी सड़क , 58 प्रतिशत कमीशन देंगे,तो कैसे बनाएं सड़क

मोती कॉलोनी के सैकड़ो लोग रोजे की हालत मे पहुंचे समाधान दिवस में सड़क बनवाने के लिए

हापुड़ ।प्रत्येक शनिवार को लगाए जा रहे समाधान दिवस में आज नगर पालिका परिषद हापुड़ में वार्ड नंबर 33 मोती कॉलोनी के सैकड़ो लोग अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि नगर पालिका में जो कार्य पास भी नहीं है वह कराए जा रहे हैं जबकि उनकी दीन मोहम्मद मस्जिद सड़क का उद्घाटन का पत्थर 6 से 7 महीने पहले लग चुका है मगर अभी तक सड़क नहीं बन पाई, मस्जिद के आसपास गड्ढे व जल भराव हो रहा है जिससे आने वाले नमाजियों को बहुत कठिनाई हो रही है, आने जाने के लिए बिल्कुल रास्ता नहीं है पानी में निकलकर जाना हो रहा है

मोती कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि उनके द्वारा अनेकों बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व क्षेत्रीय सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका के अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई, जनता की कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है,

मोती कॉलोनी के निवासियों ने अपर जिलाधिकारी महोदय से यहां तक कहा कि नगर पालिका में कमीशन खोरी चोरों पर है एक ठेकेदार ने हमे बताया कि 58% हमें कमीशन देनी पड़ रही है तो हम काम कैसे शुरू करें

लोगो ने कहा कि अगर हम नगर पालिका के अधिकारियों के पास हम जाते हैं तो वह कहते है अपने सभासद से मिलो, सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष बसपा के हैं वह हमें यह कहकर भगा देते हैं कि तूमने बीजेपी व योगी को वोट दिया है योगी जी से अपनी सड़क बनवाओ,

मोती कॉलोनी के निवासियों ने अपर जिलाधिकारी महोदय से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि सर हम कहां जाए हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही
लोगों की समस्या ध्यान पूर्वक सुनकर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल उनकी समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का सर्वोच्च निस्तारण कराना ही प्रशासन व शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है,


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page