हापुड़ की बेटी ने अमेरिका में आयोजित किया होली उत्सव,जमकर मचाया धमाल
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-26-13-25-21-78_7352322957d4404136654ef4adb645047E25275910398661476819-300x295.webp?resize=300%2C295&ssl=1)
हापुड़। नगर के कांग्रेसी नेता व बंदूक व्यवसायी की बेटी ने अमेरिका की राजधानी में होली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें भारतीयों के साथ अमेरिकन लोगों ने भी होली का जमकर लुत्फ उठाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के आवास विकास कालोनी निवासी व बंदूक व्यवसायी अशोक शर्मा की बेटी अमेरिका के टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में रहती है। होली पर उन्होंने अपने साथियों के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया। जहां भारतीयों के साथ साथ अमेरिका के लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली खेली। डीजे की धुन पर जमकर डांस कर होली को यादगार बनाने की कोशिश की।भारतीय पकवान के साथ भारतीय लोगों ने अमेरिकन लोगों का स्वागत किया।इस मौके पर बच्चों के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया। बड़ों के साथा बच्चों ने दोनों दिन जमकर मस्ती की। उल्लेखनीय है कि नुपुर शर्मा अमेरिका में अनेको कार्यक्रम वह चैरिटी का कार्य करती रहती है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-35-20_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25126697216632852916-479x1024.webp?resize=479%2C1024&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E28251229115090301917-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E28897422297950650256-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)