साइबर ठगों ने पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपए

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस लाईन के परिवहन शाखा में तैनात एक कर्मचारी के खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 99 हजार रुपए रूपये उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन में तैनात कर्मचारी योगेंद्र कुमार का बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में खाता है।
पीड़ित योगेंद्र कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को सबसे पहले 50 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इसके तुरंत बाद 49 हजार रुपए की दूसरी ट्रांजैक्शन हो गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने खुद कोई लेनदेन नहीं किया था। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर क्राइम थाने के प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












