सरदार पटेल जयंती पर सरकारी स्कूल में छात्र से सुनवाईकुरान की आयत, बीएसए ने थमाया नोटिस

सरदार पटेल जयंती पर सरकारी स्कूल में छात्र से सुनवाईकुरान की आयत, बीएसए ने थमाया नोटिस
हापुड़। जिलें के एक सरकारी स्कूल में एक हेडमास्टर पर बच्चे से सरदार पटेल जयंती पर कुरान की आयत सुनाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं।
हापुड़ के सरावनी गांव में रहने वाले नरेंद्र कुमार कश्यप प्रदेश सरकार में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। उनके गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई थी। इसमें शिक्षकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसी दौरान वहां मौजूद एक शिक्षक ने छात्रों के बीच बैठे एक छात्र को अपने पास बुलाया तथा कुरान से संबंधित कुछ दृष्टांत सुनाने को कहा।
बच्चे ने भी बेहिचक कुरान से संबंधित आयत को अन्य छात्रों को सुनाया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया।
बीएसए रितु तोमर ने बताया कि मामले में संबंधित शिक्षक को नोटिस भेजकर जांच शुरू कर दी है।












