संदिग्ध परिस्थितियों में मसाले की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ स्वाहा

संदिग्ध परिस्थितियों में मसाले की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ स्वाहा , फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मोदीनगर रोड़ पर शनिवार को एक मसाले की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड़ पर जसरूप नगर स्थित तीर्थ मसाले की फैक्ट्री में शनिवार शाम को आग लग गई।
आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से फैक्ट्री में रखे लाखों रुपए के मसाले, पैकिंग सामग्री और मशीनें जलकर खाक हो गईं।
चीफ फायर आफिसर अजय शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।













Your blog has quickly become my go-to source for reliable information and thought-provoking commentary. I’m constantly recommending it to friends and colleagues. Keep up the excellent work!
Your ability to distill complex concepts into digestible nuggets of wisdom is truly remarkable. I always come away from your blog feeling enlightened and inspired. Keep up the phenomenal work!
Wonderful beat I wish to apprentice while you amend your web site how could i subscribe for a blog web site The account aided me a acceptable deal I had been a little bit acquainted of this your broadcast provided bright clear idea