श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ में पुनः शुरू हुए आंखों के आपरेशन

श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ में पुनः शुरू हुए आंखों के आपरेशन
हापुड़। श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के श्रीमति पार्वती देवी धर्माथ नेत्र चिकित्सालय के आपरेशन हाल में मोतियाबिन्द के आपरेशन आज 11.03.2026 को लगभग 6 वर्ष बाद डा० सोनल गुप्ता द्वारा आपरेशन श्रीमति जयवती देवी, हापुड़ का किया गया।
इस अवसर पर रोहित गर्ग प्रधान, अशोक छारिया मंत्री, राजीव जिन्दल कोषाध्यक्ष, दीपांशु गर्ग उपमंत्री, दिनेश माहेश्वरी, विनोद गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
यह आपरेशन कोविड काल 2020 से नही हो रहे थे। डा० सोनल गुप्ता द्वारा सभा में प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक O.P.D. भी की जाती है। सभा द्वारा आपरेशन न्यूनतम दर अंकन रू0 5000/- में बढ़िया लैंस से कराये जायेगें व जरूरत मंदो के लिये निःशुल्क कराये जायेगें।












