शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

हापुड़।
शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया ने कहा गया की संघ द्वारा उक्त मांगो के समाधान हेतु सितंबर माह में जिलाधिकारी कार्यालय पर भी धरना दिया था,जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 1 माह में समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया था। परंतु 6 माह बीत जाने पर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसलिए आश्वासन नहीं ठोस कार्रवाई की जाए तभी धरना समाप्त किया जाएंगा। अंशु सिद्धु द्वारा कार्यालयों द्वारा शिक्षक समस्याओं को लंबित रखने के लिए भ्रष्टाचार को कारण बताया।
शिक्षक सतेन्द्र शिशौदिया,राजेन्द्र यादव,अमित भाटी,शिवानी,नीरज चौधरी,आनंद सैनी द्वारा शिक्षकों के कार्यों को जानबूझकर लटकाने के मामलों के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के उत्तरदायित्व निर्धारण की मांग की। आज बुधवार को विद्यालय समय के बाद भी धरना जारी रहेगा
धरने में इशरत अली,रीना चौहान,मधु,सुरेन्द्र सिंह, भगत सिंह,सुनील कुमार,अरुण हूण,संजय,ममता,नाजिम, संजीव,अनंगपाल,अंजू,शिखा,गरिमा,दीप्ति,तुफैल,रविन्द्र आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।












