ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

राशन का गेहूं लेकर गाजियाबाद जा रहे ट्रकों के सीज करने का मामला : ठेकेदार सहित 11 लोगों पर एफआईआर, कम मजदूरी मिलने के कारण होटल मालिक को बेचते थे गेहूं

हापुड़।

गाजियाबाद जा रहे राशन के गेहूं की बोरियों को भिगोकर उसका वजन बढ़ाने तथा बढ़े वजन के गेहूं को बेचने के मामले में जिला विपणन अधिकारी ने ठेकेदार व 8 ट्रक चालकों समेत 11 लोगों के विरूद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने 8 ट्रक ड्राइवरों, परिवहन ठेकेदार मैसर्स बुलंद लॉजिस्टिक्स लिमिटेड और हापुड़-मोदीनगर रोड पर चौधरी ढाबा के मालिकों हनी चौधरी और सनी चौधरी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बतां दे कि 20 अगस्त 2025 को भारतीय खाद्य निगम हापुड़ डिपो से गाजियाबाद के लिए 15 ट्रक खाद्यान्त्र (गेहूं और चावल) भेजे गए थे। इनका परिवहन मैसर्स बुलंद लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के माध्यम से हो रहा था। शाम 7 बजे तक. इनमें से 8 ट्रक हापुड़-मोदीनगर रोड पर चौधरी ढाबा, बदनौली के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े पाए गए। एसडीएम सदर हापुड़ के नेतृत्व में हापुड़ के जिला पूर्ति अधिकारी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इन ट्रकों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला विपणन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक दिनेश, इंदजीत, विजेंद्र, प्रवीण, बिजेंद्र. नाजिम, आमिर, शहजाद, ठेकेदार मैसर्स बुलंद लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद, ढाबा मालिक हनी चौधरी और सनी चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page