ATMS College of Education Menmoms
News

युवा तेल व्यवसायी पर पड़ोसी दंबगों ने घर में घुसकर रॉड़ से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

युवा तेल व्यवसायी पर पड़ोसी दंबगों ने घर में घुसकर रॉड़ से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

, हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में तेज स्पीड बाईक चलाने का विरोध करने पर दंबगों ने पड़ोसी के घर पर धावा बोलकर युवा तेल व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर निवासी विजय कालरा अपने बेटे के साथ पक्काबाग मंडी में रिफाइंड व तेल का कारोबार करते हैं।

थानें में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि घर के बराबर में ही रवि कन्फैक्शनरी व बैकरी की दुकान हैं, जहां पर लेबर रहती है और घरों में डिलीवरी के दौरान तेज रफ्तार बाईक चलाते हैं,जिस कारण उन्होंने अनेक बार उनके मालिक से शिकायत की, परन्तु उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बुधवार रात उनका बेटा घर के बाहर टहल रहा था, तभी दुकान की लेबर का एक युवक तेज गति से बाईक चलाकर आया,तो उन्होंने उसका विरोध किया। देर रात कन्फैक्शनरी मालिक व बेटे उनके घर पर आए और बाहर खींचकर लेबर सहित लोहे की रॉड से बेटे का सिर फोड़ दिया तथा जमकर पिटाई की। जिसकी तहरीर थाने में दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page