युवतियों व महिलाओं से अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में तीन मनचले गिरफ्तार

फब्तियां कसने पर तीन युवक गिरफ्तार

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक सांत्वना गौतम पुलिस टीम के साथ मिशन शक्ति मिशन के तहत बुधवार की सुबह करीब सवा नौ बजे चेकिंग कर रही थीं। चेकिंग करते हुए वह टीम के साथ कुचेसर रोड चौपला स्थित एक इंटर कॉलेज के पास पहुंची।
आरोप है कि इस दौरान सड़क किनारे खड़े होकर तीन युवक आने जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल निवासी गांव दयानगर, कुलदीप निवासी गांव उपैड़ा व पंकज निवासी गांव रसूलपुर बहलोलपुर के रूप में हुई है।
सीओ ने बताया कि उपनिरीक्षक सांत्वना गौतम की तहरीर पर विशाल, कुलदीप व पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।












