मोबाइल कंपनी का टावर से लोगों में गुस्सा, हटाने की मांग की शिकायत

मोबाइल कंपनी का टावर से लोगों में गुस्सा, हटाने की मांग की शिकायत
हापुड़। नगर के रेलवे रोड़ स्थित एक कालोनी में अवैध ढंग से लगाए गए मोबाइल टावर को लेकर लोगों में गुस्सा है। मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के रेलवे रोड़ स्थित पंजाबी कालोनी में अवैध ढंग से लगाए गए मोबाइल टावर को लेकर लोगों में भारी रोष है।
लोगों ने कहा कि यह टावर मोहल्ला वासियों की अनुमति लिये बिना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अत्यंत आबादी वाला क्षेत्र है और उसके बीच में टावर लगना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। मोहल्लावासी शुरू से ही टावर लगने का विरोध करते आ रहे हैं ।
उन्होंने मांग करते हैं कि अगर यह टावर न उतारा गया तो मोहल्ला वासियों को कठोर रणनीति बनानी पड़ेगी। यह इलाका बेहद घनी आबादी वाला है, ऐसे में टॉवर से निकलने वाली रेडिएशन से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।












