मोबाइल एप से साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाई धनराशि
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-28-12-23-04-59_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E2446691945342525801-300x176.webp?resize=300%2C176&ssl=1)
हापुड़।
सिंभावली के गांव फरीदपुर गुसांई निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने देर रात 15 हजार की नकदी उड़ा दी। मोबाइल पर संदेश आने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रुद्रा गिरि ने बताया कि उसका सिंभावली में स्थित एक बैंक शाखा में खाता है। पैसों के लेनदेन के लिए वह डेबिट कार्ड और मोबाइल एप का भी प्रयोग करता है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात को वह खाना खाने के बाद सो गया, रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर संदेश आया। आंख खुलने पर उसने देखा, खुलन तो बैंक खाते से मोबाइल एप के माध्ये से 15 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश था। जिसे देखकर वह अचंभित हो गया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E23943016265575825241-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E270865878882910721-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23579221761860558656-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E26516578255856285928-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)