ATMS College of Education Menmoms
News

मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से उड़ाए 1.95 लाख रुपए

हापुड़ । साइबर ठगों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने का झांसा देकर उनके खाते से 1.95 लाख रुपये निकाल लिए। मेडिकल स्टोर संचालक ने थाना साइबर क्राइम में साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी है।

मोहल्ला नई आबादी कोटला युसूफ खाई बाजार निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी जावेद अली ने बताया कि उनका इंडसंड बैंक हापुड़ शाखा में खाता है। एक माह पहले बैंक से उनके पास क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कॉल आई थी। इस पर उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड बनवा लिया था। 24 जून की दोपहर उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान
नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको इंडसंड बैंक का कर्मचारी बताते हुए कार्ड की केवाईसी कराने के लिए एक लिंक भेजकर उनसे विवरण भरने की बात कही थी। पीड़ित ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर दिए गए लिंक में अपना विवरण भर दिया था। इसके बाद चार बार में उनके खाते 1.95 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page