महिला का सड़ा गले शव की हुई शिनाख्त , पिलखुवा की बेटी का था शव, पति लापता, एक सप्ताह पूर्व पिलखुवा से निकले थे लव मैरिज करने वाले दंपत्ति

, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक महिला के सड़ा गला शव की पुलिस ने शिनाख्त की। मृतक महिला पिलखुवा की बेटी थी और एक सप्ताह पूर्व प्रेम विवाह करने वाले पति के साथ पिलखुवा से बागपत के लिए निकली थी, पति का भी अभी कोई पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर के गांव गुडलिया के जंगल में मंगलवार की दोपहर एक महिला (35) का सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त पिलखुवा निवासी समरीन (22) के रुप में हुई है। मृतका के पिता नफीस ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह जनवरी 2025 में बागपत निवासी युवक हुआ था। करीब आठ दिन पूर्व ही बेटी और दामाद उनके घर से अपने घर बागपत के लिए रवाना हुए थे। भी उस समय उनके दामाद का फोन नहीं था। हालांकि अभी मृतका के पति का कोई सुराग नहीं लग सका है।












