fbpx
ATMS College of Education
News

महिला आरक्षण पास कर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित किया है – नगराध्यक्ष राखी शर्मा, महिलाओं ने जताया पीएम का आभार

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की नगराध्यक्ष राखी शर्मा के नेतृत्व में खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की नगराध्यक्ष राखी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को लिंग समानता का सकारात्मक संदेश देते हुए महिला आरक्षण बिल लागू करने का कदम उठाया है। जिसके मुताबिक लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा।

नगराध्यक्ष राखी शर्मा यहां एलाइंस क्लब की पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पीएम ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की महिलाओं के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित किया है। अब संसद के सदनों में महिलाएं अपने अधिकार की बात बहुमत के साथ रखकर उसे लागू कर सकेंगीं।

इस दौरान क्लब की पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

इस मौकें पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हापुर दक्षिण राखी शर्मा एवं एलाइंस पदाधिकारी आराधना वाजपेई , डॉक्टर सीमा सिंह ,सिमरन गोयल ,अनीता गुप्ता ,सुनीता शर्मा , पारुल, नीना संतोष ,दीपाली, अर्चना, दीपिका, आशा, सुरेंद्र कौर आदि मौजूद थी।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page