ATMS College of Education Menmoms
News

महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल,निकाला प्रतिवाद मार्च, सौंपा ज्ञापन

हापुड़। शनिवार को महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक प्रतिवाद मार्च अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा से शुरू करते हुए नगर पालिका परिषद स्थित एसडीएम कार्यालय तक कांग्रेस जनों द्वारा निकाला गया।

प्रतिवाद मार्च से पहले कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा पर एकत्रित हुए और उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्ती के साथ मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल भी अपने साथियों सहित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और महिला कांग्रेस द्वारा निकाले गए प्रतिवाद मार्च में शामिल रहे।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल और तमाम कांग्रेस जनों के साथ एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर महिला उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते कई महीनो से महिलाओ पर हो रहे उत्पीड़न और उनके साथ घट रही घटनाओं के मामले निरंतर देखने और समाचार पत्रों में सुनने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में महिला उत्पीड़न की एक घटना अलीगढ़ में देखने को मिली। जहां सासनीगेट स्थित पाठशाला नम्बर 35 जयगंज में महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ की गई। इस मामले में कर्मचारी संगठन और वाल्मीकि समाज के लोगों के प्रदर्शन करने के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया। लेकिन, गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। तो वहीं अलीगढ़ का ही दूसरा मामला ये सुनने को मिला कि अलीगढ़ में महिला दरोगा के पिस्टल से चली गोली से एक महिला जख्मी हुई थी। जिसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने गई यह महिला या उसके परिजन क्या जानते थे कि थाने के दरवाजे पर मौत उसका इंतजार कर रही है? NCRB के आंकड़ों की माने तो भारत में 47000 से अधिक बच्चे लापता हैं। जिनमें 71% नाबालिग बच्चियां हैं। रामपुर के ग्राम अलीपुर में तो एक हेडमास्टर साहब ने इंसानियत को ही कलंकित कर दिया। इन्होंने कक्षा चौथी की एक लड़की के साथ अश्लील हरक़त की। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो एक आला दर्जे के अफ़सर की बिटिया के साथ गैंगरेप हुआ है। 5 दिसम्बर को हुई इस वारदात की FIR 10 दिसम्बर को दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ बलात्कार करते ये हैवान उसे फैजाबाद हाइवे पर घूमाते रहे और उसकी वीडियो भी बनाई। बरेली जिले के शीशगढ़ और शाही आदि थाना क्षेत्रों में पांच माह के भीतर अधेड़ उम्र की महिलाओं की साड़ी और चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने की एक के बाद एक करीब नौ घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध और उत्पीड़न को देखकर ये सिद्ध होता हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने में लगातार विफल साबित हो रही हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उप जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाया जाए और अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी और उन पर हो रहे अत्याचारों को आगे बढ़ने से रोका जा सके और अपराधी अपराध करने से पहले बार-बार सोचे।

प्रतिवाद मार्च और ज्ञापन सौंपने वालों में* वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, रूबी, गुंजन शर्मा, राकेश देवी, मुन्नी, काजल, आयुषी, विदेश, मुन्नी, परवीन , सुरेश,कुसुम, सविता, रघुवर गौतम, कुसुम लता, डॉक्टर वीसी शर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, वाई के शर्मा, राजकुमार शर्मा (बछलौता), सावन चौधरी, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, गुलफाम कुरैशी , अब्दुल कलाम, पूर्व सभासद इरफान कुरैशी, ऐजाज अहमद, भरतलाल शर्मा, आकाश त्यागी, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, निसार खान , तारेश्वर त्यागी, मुजम्मिल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page