News
बुलेट बाइकसवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से 1.16 लाख और टैबलेट से भरा बैंग लूटकर हुए फरार

बुलेट बाइकसवार बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से 1.16 लाख और टैबलेट से भरा बैंग लूटकर हुए फरार
,हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में किस्तों के रूपये लेकर वापस घर लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बुलेट सवार बदमाशों ने 1.16 लाख और टैबलेट से भरा बैंग लूटकर हुए फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी अनस ने एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं । अनस ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर 11 जुलाई की शाम गढ़मुक्तेश्वर में विभिन्न स्थानों लेकर स्याना क़िस्त लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी दो बुलेट बाइको पर सवार चार युवक वहां आए और उनसे रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने अचानक हाथ में रखा बैग छीन कर फरार हो गए थे। बैग में 1 लाख 16 हजार रुपये नकद और एक टैबलेट था।
थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












