HapurNewsUttar Pradesh
फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने दो वाहनों में मारी जबरदस्त टक्कर, तीन घायल

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के देवनंदिनी फ्लाईओवर पर देर रात एक तेज रफ्तार ब्रेजा ने आगे चल रहे दो वाहनों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के गढ़ रोड़ स्थित देवनंदनी फ्लाईओवर पर एक लाल रंग की ब्रेजा कार ने कार और बाइक को मारी जोरदार टक्कर। टक्कर मारकर ब्रेजा कार डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर रखे सरकारी गमले को तोड़ा। टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और कार को जब्त कर लिया।












